दिनेश रविदास बने संयुक्त महामंत्री

Updated at : 06 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
दिनेश रविदास बने संयुक्त महामंत्री

कोडरमा : चार सितंबर को रांची में आयोजित झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय बैठक में कोडरमा के दिनेश रविदास को संयुक्त महामंत्री बनाया गया. साथ ही उन्हें छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी भी बनाया गया. रविदास ने बैठक में राज्य के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर अपने विचार रखे. दो अक्तूबर को […]

विज्ञापन
कोडरमा : चार सितंबर को रांची में आयोजित झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के राज्यस्तरीय बैठक में कोडरमा के दिनेश रविदास को संयुक्त महामंत्री बनाया गया. साथ ही उन्हें छोटानागपुर प्रमंडल का प्रभारी भी बनाया गया. रविदास ने बैठक में राज्य के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर अपने विचार रखे.
दो अक्तूबर को होनेवाली राज्यस्तरीय बैठक में इससे संबंधित आगे का निर्णय लिया जायेगा. दिनेश रविदास को राज्य के संयुक्त महामंत्री व प्रभारी बनाये जाने पर महासंघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, जिला मंत्री शशि कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष राजकुमार दास, चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विपुल कुमार, आंगनबाड़ी सेविका संघ की जिलाध्यक्ष नीरा देवी, अवर वन सेवा संघ के जिला सचिव व्यास उपाध्याय, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष राम रतन अवध्या, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव राणा, संतोष कुमार व अन्य ने बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola