बच्चों ने शिक्षक को उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

Updated at : 06 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों ने शिक्षक को उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित विद्यालयों व कोचिंग सेंटरों में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. स्कूलों में भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया. डीपीएस किड्स में संतोष सिंह के नेतृत्व में […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में अवस्थित विद्यालयों व कोचिंग सेंटरों में शिक्षक दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. स्कूलों में भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया. डीपीएस किड्स में संतोष सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसके अलावा परियोजना बालिका उवि, स्वामी विवेकानंद पब्लिक उवि बुच्चीटांड़, नूतन चिल्ड्रेन एकेडमी बरसोतियाबर में प्राचार्य आनंद कुमार भारती, किंडर गार्टन स्कूल में प्राचार्य मुकेश पांडेय के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर सुनीता देवी, संगीता देवी, अनिल कुमार, सुनील कुमार सोनी, प्रवीण, श्याम सुंदर पासवान मौजूद थे.
झुमरीतिलैया. सेक्रेड हर्ट स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक प्रमोद कुमार व प्राचार्य शैलेश कुमार ने राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया.
निदेशक व प्राचार्य ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों को राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने व उनके द्वारा बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं. कार्यक्रम को संजय तिवारी, कमलदीप साव, रजनी बाला ने भी संबोधित किया. संचालान श्रुति गौतम ने किया. मौके पर कविता झा, राजन कुमार, संजय सिन्हा, दीपक सर्राफ, संजय मिश्रा, अजय कुमार, आसिफ रिजवी, राहुल कुमार, एकता कुमारी, सुबोध झा, मनोज पांडेय, धीरज पांडेय, अभय प्रताप मौजूद थे. इधर, झांझरी गली रोड स्थित फाउंड जेन क्लासेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक राज किशोर यादव ने राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया.
मौके पर शिक्षक प्रेम नारायण कुमार, अभिषेक सिंह, छात्र जितेंद्र, अर्पणा चौधरी, बहादुर, तरवीर, आकांक्षा, अनुराधा, नैना, शिवानी, प्रिया, सुष्मिता व अन्य मौजूद थे. चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल असनाबाद में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. निदेशक मो तौफिक ने शिष्य-गुरु परंपरा पर प्रकाश डाला.
चंदवारा. प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सोमवार को शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रम हुए.बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया. तिलैया डैम स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में निदशेक प्रिंस शर्मा, शिक्षिका समता त्रिवेदी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर शिक्षक सुबोध सिंह, अजय कुमार, मनोज कुमार दास, संजय मिश्रा, मनीष कुमार संगम, लालिमा शर्मा, तबस्सुम प्रवीण, मीना सिंह, ममता सिंह, सुलेखा कुमारी, मनोज शर्मा, दिलीप शर्मा, खालिद अंसारी, संजय सिंह, गौतम कुमार, राजेश कुमार, विद्यालय कप्तान जगजीवन कुमार, उप कप्तान आयुष रंजन, सीनियर कप्तान रियाज अंसारी आदि मौजूद थे. पिपराडीह स्टेशन रोड स्थित संजीवनी एकेडमी में शिक्षक दिवस व गणेश पूजन का आयोजन किया गया. निदेशक सह प्राचार्य संजीव कुमार ने गणेश पूजन किया. इसके बाद केक काट कर शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
मौके पर शिक्षकहरी बक्शी, निगम कुमार, राजेश कुश्वाहा, कुणाल कुमार, विनोद यादव, निशा कुमारी, सुष्मिता कुमारी, रूबी कुमारी, बबिता कुमारी, मृत्युंजय कुमार, इंद्रदेव मोदी, विद्यालय कप्तान नरेश, उपकप्तान कृष्णा, खेल कप्तान दिनेश, अजहरउद्दीन मौजूद थे.
बच्चे हैं देश का
भविष्य : मरांडी
डोमचांच. डोमचांच के सरस्वती ज्ञान मंदिर में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी ने शिक्षक दिवस के मौके पर केक काटा व बच्चों को मन लगाकर पढ़ने को कहा. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola