जनसंपर्क कर हड़ताल में शामिल होने की अपील

Updated at : 02 Sep 2016 6:40 AM (IST)
विज्ञापन
जनसंपर्क कर हड़ताल में शामिल होने की अपील

जयनगर. भाकपा माले व झामस ने देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार को पहाड़पुर, ककरचोली, डुमरी, कटहाडीह, महेश मराय, पपरामो, उदालों, बिहारो, चेहाल, नवादा, लतवेधवा, आरामुरगो, बदडीहा, सतडीहा, प्रतापपुर, योगियाटिल्हा, सरमाटांड़, इरगोबाद, तरवन, सॉथ, गोपालडीह, लोहाडंडा, गरचांच, मंडरिया, पिपराडीह, गोहाल आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड […]

विज्ञापन
जयनगर. भाकपा माले व झामस ने देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार को पहाड़पुर, ककरचोली, डुमरी, कटहाडीह, महेश मराय, पपरामो, उदालों, बिहारो, चेहाल, नवादा, लतवेधवा, आरामुरगो, बदडीहा, सतडीहा, प्रतापपुर, योगियाटिल्हा, सरमाटांड़, इरगोबाद, तरवन, सॉथ, गोपालडीह, लोहाडंडा, गरचांच, मंडरिया, पिपराडीह, गोहाल आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड संयोजक मुन्ना यादव ने लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराते हुए हड़ताल में भाग लेने की अपील की है.
अभियान में अनवर अंसारी, भोला यादव, इब्राहिम अंसारी, अशोक यादव, सेराज खान आदि शामिल थे. इधर, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा के सचिव विजय पासवान ने घोषणा की है कि आम हड़ताल के दौरान बांझेडीह पावर प्लांट में कामकाज ठप कराया जायेगा तथा प्लांट के तीनों गेट को जाम किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola