शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए विभाग ने कसी कमर

Updated at : 31 Aug 2016 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए विभाग ने कसी कमर

स्वयं सहायता समूह भी निर्माण में सहभागी बनेंगे, बैंक देगा ऋण कोडरमा बाजार : जिले में शौचालय निर्माण में तेजी लाने और निर्धारित अवधि के अंदर जिले को ओडीएफ मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है . अब ग्राम जल स्वच्छता समिति के साथ डीआरडीए द्वारा गांवों में गठित भियो (विलेज […]

विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह भी निर्माण में सहभागी बनेंगे, बैंक देगा ऋण
कोडरमा बाजार : जिले में शौचालय निर्माण में तेजी लाने और निर्धारित अवधि के अंदर जिले को ओडीएफ मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है . अब ग्राम जल स्वच्छता समिति के साथ डीआरडीए द्वारा गांवों में गठित भियो (विलेज ऑर्गेनाइजेशन) के स्वयं सहायता समूह भी शौचालय निर्माण करवाने का काम करेंगे. इसको लेकर मंगलवार को डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.
माना जा रहा है कि पैसे के अभाव में ग्रामीणों द्वारा शौचालय निर्माण में रुचि नहीं लेने के कारण इस तरह का कदम उठाया गया है. ज्ञात हो की प्रावधान के तहत लाभुकों द्वारा शौचालय निर्माण के बाद ही जिला जल स्वच्छता समिति द्वारा राशि भुगतान की जाती, अग्रिम में राशि नहीं देने के प्रावधान के कारण भी शौचालय निर्माण में उचित गति नहीं पकड़ रही है.
ऐसे में जिला प्रशासन के उक्त पहल से शौचालय निर्माण में तेजी आ सकती है. इस नये नियम के तहत भियो द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों को शौचालय निर्माण के लिए बैंक ऋण देगा और ऋण से मिले राशि से शौचालय निर्माण कराया जायेगा.
शौचालय निर्माण के बाद ऋण लिए राशि को जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा बैंकों को उक्त राशि का भुगतान किया जायेगा. बैठक में इससे संबंधित कई निर्देश डीसी श्री बेसरा द्वारा जारी किये गये. मौके पर एलडीएम सुधीर शर्मा, पेयजल एवं स्वच्छता समिति के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, समन्वयक, एनआरएलएम के पदाधिकारी समेत कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola