बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बैठक छह को
Updated at : 31 Aug 2016 12:11 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : झारखंड राज्य की सीमा से सटे बिहार राज्य के सीमावर्ती जिले व झारखंड राज्य के सीमावर्ती जिले के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक छह सिंतबर को दोपहर 12 बजे से समाहरणालय स्थित कोडरमा सभागार में होगी. बैठक में बिहार राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी को देखते हुए मादिरा अंतरराज्यीय तस्करी पर प्रभावी […]
विज्ञापन
कोडरमा : झारखंड राज्य की सीमा से सटे बिहार राज्य के सीमावर्ती जिले व झारखंड राज्य के सीमावर्ती जिले के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक छह सिंतबर को दोपहर 12 बजे से समाहरणालय स्थित कोडरमा सभागार में होगी. बैठक में बिहार राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी को देखते हुए मादिरा अंतरराज्यीय तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए सहयोग व समन्वय के बिंदुओं पर चर्चा होगी.
बैठक में झारखंड के साहेबगंज, गढ़वा, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, बिहार के भागलपुर, नवादा आदि जिले के अधिकारी भाग लेंगे. मुख्य रूप से उत्पाद विभाग के सचिव अभिनाश कुमार भाग लेंगे. यह जानकारी डीसी संजीव कुमार बेसरा ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




