खाद्य सुरक्षा अधिनियम की उड़ रही है धज्जियां
Updated at : 08 Jul 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

कमेडीह चौक पर भाकपा ने की नुक्कड़ सभा, कहा कोडरमा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कोडरमा अंचल परिषद द्वारा 11 जुलाई को समाहरणालय के समक्ष आहूत धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर गुरुवार को कमेडीह चौक पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता वार्ड सदस्य केदार सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सह […]
विज्ञापन
कमेडीह चौक पर भाकपा ने की नुक्कड़ सभा, कहा
कोडरमा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) कोडरमा अंचल परिषद द्वारा 11 जुलाई को समाहरणालय के समक्ष आहूत धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर गुरुवार को कमेडीह चौक पर नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता वार्ड सदस्य केदार सिंह ने की.
सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सह जिप सदस्य महादेव राम ने कहा कि जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का मजाक उड़ाया जा रहा है. सैंकड़ों विधवाओं, रिक्शा चालकों व असहाय परिवारों को राशन कार्ड नहीं मिला है. जो परिवार अंत्योदय के 35 किलो अनाज से अपना परिवार चलाते थे, उनका राशन कार्ड छीन लिया गया है. यही है नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन. उन्होंने कहा कि जब तक सभी को राशन कार्ड नहीं मिलता, तब तक भाकपा का आंदोलन जारी रहेगा.
उन्होंने इन सवालों को लेकर 11 जुलाई को होनेवाले धरना प्रदर्शन में लोगों से भाग लेने की अपील की. राज्य परिषद सदस्य महेश सिंह ने कहा कि आर्थिक सर्वे 2011 को रद्द करने की जरूरत है.
अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिले मे मनरेगा का मखौल उड़ाया जा रहा है. मजदूरों को काम नहीं मिलता, मशीनों से काम कराया जा रहा है. महिला नेत्री सोनिया देवी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राशन कार्ड वितरण में भेदभाव की गयी है. सभा को कामेश्वर राय, दुर्गा राय, नारायण राय, शांति देवी ने भी संबोधित किया. मौके पर विक्रम यादव, बलवा देवी, मंगरी देवी, रीता देवी, प्रदीप रजक, सरयू दास, ननकू यादव, चूरामन दास, कैलाश चौधरी, कैलाश पंडित, सहोदरी देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




