स्वच्छ भारत व सुंदर भारत को लेकर निकाली गयी रैली

झुमरीतिलैया : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने वंच ऑफ कूल व इनरह्वील क्लब के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ भारत, सुंदर भारत को लेकर रैली निकाली. रैली स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक पर पहुंच समाप्त हुई. रैली में शामिल एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि एक-दूसरे के सहयोग से शहर को साफ व स्वच्छ […]
झुमरीतिलैया : रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा ने वंच ऑफ कूल व इनरह्वील क्लब के संयुक्त प्रयास से स्वच्छ भारत, सुंदर भारत को लेकर रैली निकाली. रैली स्टेशन रोड होते हुए झंडा चौक पर पहुंच समाप्त हुई. रैली में शामिल एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि एक-दूसरे के सहयोग से शहर को साफ व स्वच्छ रख सकते है.
बीडीओ प्रभाष कुमार दता ने कहा कि जनता का सहयोग मिले, तो पूरा शहर स्वच्छ रहेगा. इस दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दुकानदारों से अपने-अपने प्रतिष्ठान के सामने कूड़ादान रखने की अपील की. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी पंकज झा, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार, रोटरी क्लब के कुमार पुजारा, सुरेश जैन आदि ने भी अपने संबोधन में शहर को साफ व स्वच्छ रखने की अपील की. मौके पर रोटरी क्लब के रामरतन महर्षि, अश्विनी रजगढिया, विनोद रजक, मधुसूदन दारूका, प्रदीप छाबड़ा, नरेंद्र सिंह, कैलाश चौधरी, संगीता शर्मा, सुनीता पांडेय, विकास सेठ, नीलम अग्रवाल, विशाल भदानी, आकाश सेठ, विनोद गुप्ता, सतीश भदानी, रितेश लोहानी, इनरह्वील क्लब की रीतू सेठ, रागनी बड़गवे, अंजना केडिया, माला दारूका आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन अभिजीत कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




