शराब बेचनेवालों को दी चेतावनी

Updated at : 27 Jun 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बेचनेवालों को दी चेतावनी

जयनगर : प्रखंड के ग्राम खेड़ोबर की महिलाओं ने शराबबंदी के खिलाफ रविवार को वार्ड सदस्य रूबी देवी के नेतृत्व में शराबबंदी का अभियान चलाया. उन्होंने पूरे गांव में घूम-घूम कर शराब बेचने वालों को शराब नहीं बेचने की चेतावनी दी है. महिलाओं ने कहा कि यदि शराब बेचते पकड़े गये, तो आगे से तोड़फोड़ […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के ग्राम खेड़ोबर की महिलाओं ने शराबबंदी के खिलाफ रविवार को वार्ड सदस्य रूबी देवी के नेतृत्व में शराबबंदी का अभियान चलाया. उन्होंने पूरे गांव में घूम-घूम कर शराब बेचने वालों को शराब नहीं बेचने की चेतावनी दी है. महिलाओं ने कहा कि यदि शराब बेचते पकड़े गये, तो आगे से तोड़फोड़ की कार्रवाई होगी. पुलिस प्रशासन के सहयोग से शराब बेचने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण गांव की शांति भंग हो रही है, पुरुष वर्ग शाम होते ही शराब पीकर शोर मचाने लगते है.

नशे के इस प्रचलन से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है. महिलाओं ने कहा कि पूरे गांव को नशामुक्त बनाने तक यह अभियान जारी रहेगा. महिलाओं ने शराब पीने वालों से भी शराब नहीं पीने की अपील की. मौके पर कलावती देवी, सुनीता देवी, फुलवा देवी, विमला देवी, विलवा देवी, सावित्री देवी, सुमित्रा देवी, कामेश्वरी देवी, देवंती देवी, सोनमती देवी, कौशल्या देवी मौजूद थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola