प्रखंड नशामुक्त होगा तभी बंद होगा अभियान

Updated at : 22 Jun 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड नशामुक्त होगा तभी बंद होगा अभियान

मुखिया रेणु देवी व चोपनाडीह गायत्री परिवार के दिनेश ठाकुर की अगुवायी में रैली निकाली गयी मरकच्चो : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान तेज होता जा रहा है. महिलाएं अभियान से जुड़ शराब पीने व बेचने पर पाबंदी को लेकर आये दिन अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं. सोमवार को प्रखंड के कादोदीह […]

विज्ञापन

मुखिया रेणु देवी व चोपनाडीह गायत्री परिवार के दिनेश ठाकुर की अगुवायी में रैली निकाली गयी

मरकच्चो : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान तेज होता जा रहा है. महिलाएं अभियान से जुड़ शराब पीने व बेचने पर पाबंदी को लेकर आये दिन अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं. सोमवार को प्रखंड के कादोदीह के ग्राम योगीडीह की सैकड़ों महिलाओं ने मुखिया रेणु देवी व चोपनाडीह गायत्री परिवार के दिनेश ठाकुर की अगुवायी में रैली निकाली. रैली गगरेसिंगा, योगीडीह, मेदवापहरी, दरदाही, कादोदीह समेत कई गांवों से निकल लोगों को शराबबंदी के लिए जागरूक किया.
सभी ने गांव की अन्य महिलाओं को भी इस अभियान से जुड़ कर अभियान को सफल बनाने की अपील की. रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि जब तक पूरा प्रखंड नशामुक्त नहीं होता है,अभियान जारी रहेगा. मौके पर मलवा देवी, मुन्द्रिका देवी, सुदमिया देवी, दुलारी देवी, गीता देवी, पिंकी देवी, बंधनी देवी, मीना देवी, कलावती देवी, सावित्री देवी, किरण देवी, मोना देवी, रेणु देवी, मालती देवी, सीता देवी, कैलाश देवी समेत दर्जनों महिलाएं शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola