बैठक कर डीसी ने दिये कई निर्देश
Updated at : 20 Jun 2016 11:54 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में सोमवार को समाज कल्याण की बैठक हुई. बैठक में पोषण सखी के चयन में आ रही शिकायतों को लेकर डीसी ने सभी शिकायतों को जांच का निर्देश दिया है. कन्यादान योजना के आवेदन को प्रखंडवार जुलाई तक प्राप्त कर उसका प्रतिवेदन समर्पित करने, सभी प्रखंडों […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डीसी संजीव कुमार बेसरा की अध्यक्षता में सोमवार को समाज कल्याण की बैठक हुई. बैठक में पोषण सखी के चयन में आ रही शिकायतों को लेकर डीसी ने सभी शिकायतों को जांच का निर्देश दिया है.
कन्यादान योजना के आवेदन को प्रखंडवार जुलाई तक प्राप्त कर उसका प्रतिवेदन समर्पित करने, सभी प्रखंडों में कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उसका डाटा तैयार करने, 0 से 5 साल और पांच से छह साल तक के बच्चों का आधार पंजी करने का निर्देश दिया गया.
इसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों का आधार पंजीकरण टैब के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के द्वारा तथा पांच से छह साल के बच्चों का बायोमेट्रिक आधार बनाने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीएसडब्ल्यूओ मनीषा वत्स समेत विभिन्न परियोजनाओं के परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




