कलश यात्रा के साथ नवरात्र शुरू

Updated at : 08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ नवरात्र शुरू

कलश यात्रा के साथ नवरात्र शुरू 8कोडपी18. स्थापित कलश.झुमरीतिलैया. नगर के विभिन्न दुर्गा मंडप व ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंडप के साथ गायत्री शक्ति पीठ में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हुआ. गायत्री शक्ति पीठ में कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन राजेंद्र मिष्टकार, बालेश्वर साव व सुधीर चंद वैध ने गुरु वंदना व मां गायत्री […]

विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ नवरात्र शुरू 8कोडपी18. स्थापित कलश.झुमरीतिलैया. नगर के विभिन्न दुर्गा मंडप व ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंडप के साथ गायत्री शक्ति पीठ में कलश स्थापना के साथ नवरात्र शुरू हुआ. गायत्री शक्ति पीठ में कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन राजेंद्र मिष्टकार, बालेश्वर साव व सुधीर चंद वैध ने गुरु वंदना व मां गायत्री की वंदना से की. इसमें 251 लोगों ने आ स्वाद भोजन रख कर नौ दिनों तक 24 हजार गायत्री मंत्र का जाप करने का संकल्प लिया. श्री मिष्टकार ने कहा कि साधना का अर्थ है, अपने अंतर मन के द्वेष, दुर्विचार, ईष्या को जला कर सदगुणों का विकास करना. उन्होंने कहा कि अच्छी फसल के लिए खेत की पहले जुताई करते है, उसी प्रकार मनुष्य को देवत्व की प्राप्ति के लिए अपने को तील तील जलाकर साधना करना पड़ता है. तभी उसपर ईश्वर की अनुकंपा बरसती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अर्जुन राणा, राजेश कुमार, मृत्युजंय भाष्कर, नवरंग राम, श्यामसुंदर प्रसाद, विद्यापती अस्थना, विकास मोदी, डालेश्वर राम, भीष्म प्रसाद, शंभु प्रसाद मेहता, महेंद्र मोदी, किशोर यादव, मनोरमा चौधरी, कौशल्या चौधरी, विमला देवी, उर्मीला, जया, दमयंती देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola