वांछित अपराधियों की सूची बना कार्रवाई करें

Updated at : 16 Feb 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
वांछित अपराधियों की सूची बना कार्रवाई करें

डीसी ने विधि-व्यवस्था को लेकर की बैठक, कहा बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा चतरा : डीसी अमित कुमार ने सोमवार को विधि-व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में वांछित अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया. बैठक में कारा सुरक्षा […]

विज्ञापन
डीसी ने विधि-व्यवस्था को लेकर की बैठक, कहा
बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन कटा
चतरा : डीसी अमित कुमार ने सोमवार को विधि-व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में वांछित अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया.
बैठक में कारा सुरक्षा पर भी चर्चा की गयी. उपायुक्त ने बताया कि डीटीओ को वाहनों का दस्तावेज जांच करने का निर्देश दिया गया है. दोपहिया वाहन चालक को हेलमेट, लाइसेंट व अन्य दस्तावेज लेकर चलने को कहा. कोयला ढुलाई में लगे हाइवा के अलावे अन्य माल वाहक वाहनों का दस्तावेज लेकर चलने को कहा. सड़कों पर पानी का छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार को हो रही मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को देखते हुए परीक्षा केंद्र से 200 गज की दूरी तक 144 धारा लगायी गयी है.
इसके अलावा जिले में अवैध रूप से चल रहे क्रशरों को जांच कर सील करने का निर्देश डीएमओ को दिया. उपायुक्त ने वन विभाग के पदाधिकारियों को वन भूमि पर लगाया गया पोस्ते की खेती करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही. डीसी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा. बैठक में एसपी अंजनी कुमार झा, एसडीओ मो मुमताज अली अहमद, एसडीओ नंदकिशोर लाल के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola