सौ के खिलाफ वारंट जारी

Updated at : 05 Feb 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
सौ के खिलाफ वारंट जारी

कोडरमा बाजार : डीटीओ सुबोध कुमार ने टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों पर बड़ी कार्रवाई की है. सौ से अधिक वाहन मालिकों के खिलाफ पीडीआर एक्ट के तहत वारंट जारी कर संबंधित थाना को फाॅर्म 6 में गिरफ्तारी वारंट निर्गत कर तामिला के लिए भेजा है़ इसमें विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक वाहन, ट्रैक्टर, ट्रेलर, ट्रक निजी […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार : डीटीओ सुबोध कुमार ने टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों पर बड़ी कार्रवाई की है. सौ से अधिक वाहन मालिकों के खिलाफ पीडीआर एक्ट के तहत वारंट जारी कर संबंधित थाना को फाॅर्म 6 में गिरफ्तारी वारंट निर्गत कर तामिला के लिए भेजा है़ इसमें विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक वाहन, ट्रैक्टर, ट्रेलर, ट्रक निजी वाहन आदि शामिल हैं. इन वाहन मालिकों पर टैक्स का करोड़ों रुपये बकाया है.
ज्ञात हो कि पूर्व में डीटीओ कार्यालय से पांच सौ से अधिक टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर अविलंब बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था़ जिन वाहन मालिकों ने नोटिस मिलने के बाद भी बकाया टैक्स का भुगतान नहीं किया है, वैसे लोगों पर सर्टिफिकेट केस करते हुए उक्त कार्रवाई की गयी. जिन डिफॉल्टर वाहन मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है, उनमें कई जिले के नामी-गिरामी हस्ती भी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola