धूमधाम से मनी ख्रीस्त राजा की जयंती

धूमधाम से मनी ख्रीस्त राजा की जयंती जीवन ज्योति आश्रम में कई कार्यक्रम हुए फोटो – 20 कोडपी 40प्रभु यीशु का संदेश सुनाते फादर जयप्रकाश व अन्यफोटो – 20 कोडपी 51ख्रीस्त जयंती पर निकाली गयी झांकी में शामिल बच्चे़कोडरमा बाजार.जीवन ज्योति आश्रम स्थित गिरजाघर में धूमधाम व पारंपरिक तरीके से ख्रीस्त राजा की जयंती मनायी […]
धूमधाम से मनी ख्रीस्त राजा की जयंती जीवन ज्योति आश्रम में कई कार्यक्रम हुए फोटो – 20 कोडपी 40प्रभु यीशु का संदेश सुनाते फादर जयप्रकाश व अन्यफोटो – 20 कोडपी 51ख्रीस्त जयंती पर निकाली गयी झांकी में शामिल बच्चे़कोडरमा बाजार.जीवन ज्योति आश्रम स्थित गिरजाघर में धूमधाम व पारंपरिक तरीके से ख्रीस्त राजा की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर फादर जयप्रकाश व फादर नारबट ने मिस्सा पूजा की़ इसके उपरांत फादर जय प्रकाश ने ख्रीस्तीय समुदाय को प्रभु यीशु का संदेश सुनाया. इसके पूर्व होली फैमिली अस्पताल परिसर से ख्रीस्त राजा की झांकी निकाली गयी. झांकी में शामिल मसीही समुदाय के महिला पुरुष व बच्चे नाचते गाते चल रहे थे. इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए़ इसमें महिला संघ, कैथोलिक सभा व युवा संघ के लोग शामिल हुए. इस मौके पर पवन माइकल कुजूर, अरुण जोसेफ, होली फैमली की सिस्टर सेन्सी, सिस्टर रीना, सिस्टर मेरी जोस, डॉ अल्फो, रजत लकड़ा, पोलीकॉप तिर्की, वृजमोहन प्रसाद, मिलयानुस कुजूर, डॉ विमल प्रसाद, तारासियुस कुजूर, आशा देवी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




