पंसस व वार्ड सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा

Updated at : 21 Jun 2015 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
पंसस व वार्ड सदस्यों ने ज्ञापन सौंपा

चंदवारा. प्रखंड के कांटी पंचायत की पंसस नमिता रानी पांडेय व वार्ड सदस्यों ने डीसी कोडरमा को ज्ञापन देकर पंचायत के उपमुखिया व पंचायत सेवक पर मिलीभगत कर पंचायत के विकास की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है. ज्ञापन में कहा गया है कि उपमुखिया सरिता देवी व पंचायत सेवक बैजनाथ यादव बिना […]

विज्ञापन

चंदवारा. प्रखंड के कांटी पंचायत की पंसस नमिता रानी पांडेय व वार्ड सदस्यों ने डीसी कोडरमा को ज्ञापन देकर पंचायत के उपमुखिया व पंचायत सेवक पर मिलीभगत कर पंचायत के विकास की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगाया है. ज्ञापन में कहा गया है कि उपमुखिया सरिता देवी व पंचायत सेवक बैजनाथ यादव बिना ग्रामसभा व वार्ड सदस्यों की सहमति के पंचायत के विकास की राशि का दुरुपयोग कर रहे हैं. वार्ड सदस्यों द्वारा जब इसका विरोध किया जाता है, तो उन्हें डांट कर चुप करा दिया जाता है. पंसस व वार्ड सदस्यों ने मांग की है कि दो नाली की मरम्मत, एक पंचायत भवन का रंग-रोगन व विद्युत मरम्मत की योजना की जांच करायी जाये व ग्रामसभा करा कर योजनाओं को संचालित किया जाये. ज्ञापन में पंसस नमिता रानी पांडेय के अलावा, वार्ड सदस्य वीरम देवी, मंजू देवी, सपना चटर्जी, जावेद खान, मो जावेद, शांति देवी आदि के हस्ताक्षर हैं. ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक बरकट़्ठा व बीडीओ चंदवारा को भी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola