दो पक्षों में मारपीट, एक गंभीर

जयनगर. थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहा में दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये. इनमें से मथुरा पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया है. इस संबंध में मथुरा पासवान ने जयनगर थाना में आवेदन देकर सकलदेव यादव, पिता- प्रयाग यादव, रेशमी देवी, पति- प्रयाग यादव, […]
जयनगर. थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहा में दो पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गये. इनमें से मथुरा पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया है. इस संबंध में मथुरा पासवान ने जयनगर थाना में आवेदन देकर सकलदेव यादव, पिता- प्रयाग यादव, रेशमी देवी, पति- प्रयाग यादव, रीना देवी, पति- मनोज यादव, प्रयाग यादव, चिंता देवी, पति- लक्ष्मण यादव, गुडि़या देवी, पति- भुनेश्वर यादव पर मजमा बना कर मारपीट करने व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के सकलदेव सिंह ने थाना में आवेदन देकर मथुरा पासवान, उपेंद्र पासवान, विमला देवी, पति मथुरा पासवान, युगेश यादव, पिता- गणेश यादव मारपीट तथा चोरी करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सामाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




