डीवीसी धोखेबाजों की कंपनी है : अमित

जयनगर : बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने विस्थापित छात्र संघ द्वारा दस जून को बांङोडीह प्लांट के गेट नंबर एक के बाहर होने वाले धरना को समर्थन देने की घोषणा की है. उन्होंने संघ की मांगों को जायज बताते हुए कहा है कि डीवीसी प्रबंधन धोखेबाजों की कंपनी है. प्लांट के शिलान्यास […]
जयनगर : बरकट्ठा के पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने विस्थापित छात्र संघ द्वारा दस जून को बांङोडीह प्लांट के गेट नंबर एक के बाहर होने वाले धरना को समर्थन देने की घोषणा की है.
उन्होंने संघ की मांगों को जायज बताते हुए कहा है कि डीवीसी प्रबंधन धोखेबाजों की कंपनी है. प्लांट के शिलान्यास व भूमि अधिग्रहण के समय विस्थापितों से किये गये वायदे से आज मुकर रही है.
प्रबंधन ने विस्थापितों को पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई सुविधा देने के कई वायदे किये थे, मगर जब आज उत्पादन शुरू हो गया है, तो एक भी वादा पूरा नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि विस्थापित बेरोजगारों को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि अपने विधायक काल में उन्होंने विस्थापितों के लिए कई लड़ाई लड़ी और उन्हें हक व अधिकार दिलाने का प्रयास किया. इधर, धरना की सफलता को लेकर बांङोडीह विस्थापित छात्र संघ के चंदन किशोर पांडेय, मिथिलेश यादव, राजकुमार साव, बलराम राणा, संजय साव, नीरज कुमार आदि विस्थापित गांवों में घूम-घूम कर आंदोलन में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




