नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ आर्मी का जवान

झुमरीतिलैया : उत्तरप्रदेश के मैनपुरी स्थित भोगांव निवासी आर्मी का जवान ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया. जवान को शनिवार को तिलैया थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. जवान के पास से एक बैग मिला है, जिसमें मिलिटरी पैकेट, कपड़े, आधार कार्ड, सर्विस बुक व अन्य सामान है. […]
झुमरीतिलैया : उत्तरप्रदेश के मैनपुरी स्थित भोगांव निवासी आर्मी का जवान ट्रेन में नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया. जवान को शनिवार को तिलैया थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया है. जवान के पास से एक बैग मिला है, जिसमें मिलिटरी पैकेट, कपड़े, आधार कार्ड, सर्विस बुक व अन्य सामान है.
बरामद आइकार्ड में जवान का नाम वृजभान सिंह उम्र 28 वर्ष (पिता जयवीर सिंह) अंकित है, जबकि रैंक में आरइसीटी लिखा है. सदर अस्पताल में भरती जवान घंटों बाद भी पूरी तरह होश में नहीं आया था. पूछने पर उसने अपना नाम व पिता का नाम बताया भी, पर उसके साथ क्या घटना हुई उसे वह पूरी तरह नहीं बता पा रहा है. जवान की मानें तो वह अपने घर से डाउन राजधानी में सवार होकर डिब्रूगढ़ के लिए निकला था. वह ड्यूटी पर गुवाहाटी लौट रहा था. इसी दौरान उसके साथ कुछ हुआ.
जवान की मानें, तो उसके पास से 4500 रुपये व मोबाइल भी गायब है. तिलैया पुलिस के अनुसार उक्त जवान कोडरमा स्टेशन परिसर के बाहर जैन ट्रांसपोर्ट के पास एक मकान में नशे की हालत में था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. बताया जाता है कि उक्त जवान 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक छुट्टी पर था और छुट्टी बीता कर ड्यूटी पर लौट रहा था. पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक उक्त जवान को पूरी तरह होश नहीं आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




