50 बोरी अमोनियम नाइट्रेट बरामद

Updated at : 27 Dec 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
50 बोरी अमोनियम नाइट्रेट बरामद

संदर्भ : मैगजीन हाउस से 22 दिसंबर की रात 103 बोरा अमोनियम नाइट्रेट की लूट डोमचांच. नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित पत्थर खदान के मौजा नवादा स्थित मैगजीन हाउस से 22 दिसंबर की रात हथियार के बल पर लूटे गये 103 बोरा अमोनियम नाइट्रेट मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने […]

विज्ञापन

संदर्भ : मैगजीन हाउस से 22 दिसंबर की रात 103 बोरा अमोनियम नाइट्रेट की लूट डोमचांच. नवलशाही थाना क्षेत्र के पुरनाडीह स्थित पत्थर खदान के मौजा नवादा स्थित मैगजीन हाउस से 22 दिसंबर की रात हथियार के बल पर लूटे गये 103 बोरा अमोनियम नाइट्रेट मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है. पुलिस ने 50 बोरा अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है. इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. उक्त कार्रवाई नवलशाही थाना प्रभारी दीपक कुमार व डोमचांच थाना प्रभारी सुधीर कुमार पोद्दार ने की. हालांकि पुलिस पदाधिकारी इस मामले में पूरी तरह खुल कर बोलने से बच रहे हैं. मामले को लेकर छापामारी जारी है. पुलिस को इस मामले में और भी सफलता हासिल होने की उम्मीद है. उल्लेखनीय है कि लगभग एक दर्जन हथियार बंद अपराधियों ने मैगजीन में आकर वहां तैनात सुरक्षा प्रहरी किशुन साव व एक मजदूर गणपत साव को हथियार का भय दिखा कर रस्सी से बांध दिया था तथा मैगजीन में रखे 103 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, पत्थर की बिक्री से आये तीस हजार नगद व प्रहरी की मोबाइल लूट ली थी. इस संबंध में मसनोडीह निवासी खदान के मालिक रूपक सिंह ने नवलशाही थाना में कांड संख्या 51/14 के तहत मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola