सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

कोडरमा. भाजपा जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रकाश राम ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत अड्डी बंगला जैन ट्रांसपोर्ट तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनायी जा रही सड़क में अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सड़क को दो फाड़ किये जाने से दुकानदारों को नुकसान हुआ है, जबकि ऊंची सड़क निर्माण के कारण […]
कोडरमा. भाजपा जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रकाश राम ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत अड्डी बंगला जैन ट्रांसपोर्ट तक पीडब्ल्यूडी द्वारा बनायी जा रही सड़क में अनियमितता का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सड़क को दो फाड़ किये जाने से दुकानदारों को नुकसान हुआ है, जबकि ऊंची सड़क निर्माण के कारण बरसात में सड़क के दोनों तरफ रहने वाले लोगों को परेशानी होगी. उन्होंने जांच कर विभागीय कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन में अमित सहाना, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, सुनील राम, शिवेंद्र नारायण, सुरेश आदि के हस्ताक्षर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




