आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष

डोमचांच. पावर सब स्टेशन में मानव दिवस कर्मियों की बैठक हुई. अध्यक्षता विकास कुमार सिन्हा ने की व संचालन रोहित मेहता ने किया. बैठक में मानव दिवस कर्मियों को विगत आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया गया. कर्मियों ने कहा कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आज रोजी-रोटी का संकट […]
डोमचांच. पावर सब स्टेशन में मानव दिवस कर्मियों की बैठक हुई. अध्यक्षता विकास कुमार सिन्हा ने की व संचालन रोहित मेहता ने किया. बैठक में मानव दिवस कर्मियों को विगत आठ माह से वेतन नहीं मिलने पर रोष जताया गया. कर्मियों ने कहा कि महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण आज रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. अगर इस संबंध में विभाग 29 दिसंबर तक निर्णय नहीं लेता है, तो 30 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. बैठक में उज्ज्वल सिन्हा, रंजीत कुमार, सुनील कुमार राम, अशोक पांडेय, धर्मेंद्र राय, मनोज यादव, अरुण यादव, उपेंद्र यादव, मुकेश साव, सीता राम, विजय मेहता, गौरव कुंदन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




