हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

जयनगर : जयनगर-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर पार टोला पिपचो के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. चोपनाडीह निवासी महेंद्र पंडित अपनी 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी पूजा देवी का इलाज करा कर झुमरीतिलैया से अपने घर लौट रहे […]
जयनगर : जयनगर-मरकच्चो मुख्य मार्ग पर पार टोला पिपचो के निकट हुई सड़क दुर्घटना में एक गर्भवती महिला की मौत हो गयी. दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. चोपनाडीह निवासी महेंद्र पंडित अपनी 20 वर्षीय गर्भवती पत्नी पूजा देवी का इलाज करा कर झुमरीतिलैया से अपने घर लौट रहे थे.
इसी क्रम में एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उनकी पत्नी की मौत हो गयी, जबकि वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया. घटना की सूचना पाकर प्रशिक्षु डीएसपी राजा कुमार मित्र, विकास चंद्र श्रीवास्तव, जयनगर थाना प्रभारी सुजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक राज वल्लभ पासवान आदि मौके पर पहुंचे. अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




