विस्थापितों को छलने का लगाया आरोप

Updated at : 26 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
विस्थापितों को छलने का लगाया आरोप

जयनगर. बांझेडीह पावर प्लांट के विस्थापित गांव डहुआ टोल व करियावां के विस्थापितों ने उप विकास आयुक्त को ज्ञापन देकर डीवीसी प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को छलने का आरोप लगाते हुए विस्थापित परिवार के साथ हो रहे अन्याय पर रोक लगाने की मांग की है. ज्ञापन की प्रतिलिपि जल संसाधन विभाग के सचिव, पथ निर्माण विभाग […]

विज्ञापन

जयनगर. बांझेडीह पावर प्लांट के विस्थापित गांव डहुआ टोल व करियावां के विस्थापितों ने उप विकास आयुक्त को ज्ञापन देकर डीवीसी प्रबंधन द्वारा विस्थापितों को छलने का आरोप लगाते हुए विस्थापित परिवार के साथ हो रहे अन्याय पर रोक लगाने की मांग की है. ज्ञापन की प्रतिलिपि जल संसाधन विभाग के सचिव, पथ निर्माण विभाग के सचिव, कल्याण विभाग सचिव, स्वास्थ्य विभाग सचिव, मानव संसाधन विभाग सचिव, ऊर्जा विभाग के सचिव आदि को भी प्रेषित की गई है. उक्त ज्ञापन में कहा गया है कि डीवीसी के मुख्य अभियंता एसडी राय व अधीक्षण अभियंता रवींद्र कुमार सिंह विस्थापितों के हक व अधिकार की उपेक्षा कर रहे हैं. ज्ञापन में रामू राणा, सुभाष पासवान, अनुज लाल, बासुदेव राम, प्रभु राम, बाला लखेंद्र पासवान, संतोष कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola