शहर में महिला शौचालय का टोटा

Updated at : 26 Dec 2014 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में महिला शौचालय का टोटा

कोडरमा. यूं तो झुमरीतिलैया नगर पर्षद कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन यहां की मुख्य समस्या शौचालय की है. बाहर से आने वाली महिलाओं के लिए यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. जनाधिकार मंच के संयोजक राजकुमार सिन्हा ने बताया कि यह समस्या नगर पर्षद की संवेदनहीनता का परिचायक है. उन्होंने कहा कि पूरे […]

विज्ञापन

कोडरमा. यूं तो झुमरीतिलैया नगर पर्षद कई समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन यहां की मुख्य समस्या शौचालय की है. बाहर से आने वाली महिलाओं के लिए यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है. जनाधिकार मंच के संयोजक राजकुमार सिन्हा ने बताया कि यह समस्या नगर पर्षद की संवेदनहीनता का परिचायक है. उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में झुमरीतिलैया ही एकमात्र नगर पर्षद क्षेत्र है. यहां संसदीय क्षेत्र के हजारीबाग रोड से लेकर राजधनवार सहित अन्य गांव व शहरों की हजारों महिलाएं प्रतिदिन इलाज, व्यवसाय व खरीदारी को लेकर शहर पहुंचती हंै. यहां अपने काम से घंटों रुकती भी हैं. महिलाओं की समस्याओं के प्रति आज तक नगर पर्षद गंभीर नहीं है. श्री सिन्हा ने बताया कि गत वर्षों में करोड़ों रुपये विकास के नाम पर खर्च किये गये हैं, लेकिन कहीं भी नागरिक सुविधा का विस्तार नहीं दिखता है. उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए शहर में जगह-जगह शौचालय बनाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola