सभी परियोजना कर्मियों व शिक्षकों के अवकाश रद्द

Updated at : 24 Dec 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
सभी परियोजना कर्मियों व शिक्षकों के अवकाश रद्द

स्कूलों में शौचालय का सर्वे को लेकर पहुंच रही है केंद्रीय टीम कोडरमा बाजार. जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शौचालयों का सर्वे करने के लिए भारत सरकार की एक टीम कोडरमा पहुंच रही है. इसको लेकर डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले के सभी परियोजना कर्मियों व शिक्षकों के अवकाश 26 दिसंबर से एक […]

विज्ञापन

स्कूलों में शौचालय का सर्वे को लेकर पहुंच रही है केंद्रीय टीम कोडरमा बाजार. जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों में शौचालयों का सर्वे करने के लिए भारत सरकार की एक टीम कोडरमा पहुंच रही है. इसको लेकर डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले के सभी परियोजना कर्मियों व शिक्षकों के अवकाश 26 दिसंबर से एक जनवरी तक रद्द कर दिया है. डीएसइ श्री सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय टीम शौचालय निर्माण हेतु विद्यालयों में शौचालय की अद्यतन स्थिति का सर्वे करने पहुंच रही है. उन्होंने यह भी बताया कि 26 दिसंबर से एक जनवरी के बीच रद्द अवकाश के दौरान विद्यालय के शिक्षक व परियोजना कर्मी अपने मोबाइल को ऑन रखेंगे. प्रखंड कार्यालय के संपर्क में रहेंगे. अपने साथ विद्यालय व शौचालय की चाबी भी रखेंगे. ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टीइधर, डीसी ने मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीएसइ को जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 24 दिसंबर से पांच जनवरी तक पठन-पाठन स्थगित रखने का निर्देश दिया है. ठंड को देखते हुए ऐसा निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola