ओके- दो पक्षों ने दिये आवेदन

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना में दो पक्षों ने अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर कई आरोप लगाये है. थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ला, विशुनपुर निवासी कृष्णदेव प्रसाद यादव (पिता- स्व महादेव महतो) ने अपने परिजनों के साथ मारपीट करने तथा डकैती करने का आरोप लगाया है. श्री यादव ने कहा है कि शिबू मोदी (पिता- जगदीश मोदी) […]
झुमरीतिलैया. तिलैया थाना में दो पक्षों ने अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर कई आरोप लगाये है. थाना क्षेत्र के बेलदार मुहल्ला, विशुनपुर निवासी कृष्णदेव प्रसाद यादव (पिता- स्व महादेव महतो) ने अपने परिजनों के साथ मारपीट करने तथा डकैती करने का आरोप लगाया है. श्री यादव ने कहा है कि शिबू मोदी (पिता- जगदीश मोदी) दर्जनों लोगों के साथ उसके घर में घुस 50 हजार नगद, पांच तोला सोने के जेवर, चांदी के जेवर व जमीन का कागजात लूट कर ले गये. वही दूसरे पक्ष की सुंदरी देवी (पति- जगदीश मोदी) विशुनपुर रोड निवासी ने भी तिलैया थाना में आवेदन देकर केडी यादव व अन्य लोगों पर अभद्र व्यवहार करने तथा अपनी बहू के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास का आरोप लगाया है. सुंदरी देवी ने मामले की उचित छानबीन कर केडी यादव व अन्य लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




