ओके- विक्रमशीला व ग्लोबल ने जीते मैच

कोडरमा. केडीसीए के तत्वावधान में इंटर स्कूल टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेला गया. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में विक्रमशिला विद्यापीठ व एमएम पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया. टॉस जीत कर विक्रमशीला की टीम ने सात विकेट खोकर 159 रन बनाये. जवाब में एमएम पब्लिक स्कूल की टीम 25.2 ओवर में […]
कोडरमा. केडीसीए के तत्वावधान में इंटर स्कूल टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेला गया. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में विक्रमशिला विद्यापीठ व एमएम पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया. टॉस जीत कर विक्रमशीला की टीम ने सात विकेट खोकर 159 रन बनाये. जवाब में एमएम पब्लिक स्कूल की टीम 25.2 ओवर में 117 रन बना कर आउट हो गयी. वहीं दूसरा मैच सीएच स्कूल मैदान में मेरेडियन व ग्लोबल के बीच खेला गया. इसमें मेरेडियन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में 54 रन पर आउट हो गयी. जवाब में ग्लोबल की टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. अंपायर की भूमिका अजय पासवान, कुलदीप कुमार, धमेंर्द्र सिंह, रंजीत व स्कोरर की भूमिका शाकिब आलम व जीतेंद्र कुमार ने निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




