मॉडर्न व सेक्रेड ने जीते मैच

Published at :22 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
मॉडर्न व सेक्रेड ने जीते मैच

कोडरमा. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल व सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के बीच हुआ. जिसमें टॉस जीत कर सीएच प्लस टू स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए. […]

विज्ञापन

कोडरमा. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले गये. पहला मैच चंदवारा पुलिस लाइन मैदान में मॉडर्न पब्लिक स्कूल व सीएच प्लस टू उच्च विद्यालय के बीच हुआ. जिसमें टॉस जीत कर सीएच प्लस टू स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए. मॉडर्न स्कूल के गेंदबाज प्रीत सुशांग ने चार विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी मॉडर्न की टीम ने 13वें ओवर में ही 104 रन के लक्ष्य को पार कर लिया. अश्विनी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 54 रन बनायें. वहीं दूसरा मैच सीएच स्कूल मैदान में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर व सेक्रेड हर्ट के बीच हुआ. मौसम खराब होने की वजह से 30 ओवर की जगह 25 ओवर का मैच हुआ. कैलाश राय की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सेक्रेड हर्ट की टीम विजयी रही. अंपायर के रूप में सुरेंद्र प्रसाद, अजय पासवान व स्करोर के रूप में शाकिब आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola