लड़की बरामद, युवक हिरासत में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Dec 2014 9:15 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया :15 दिसंबर को पानी टंकी रोड निवासी इंटर साइंस की छात्र को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. हिरासत में लिये गये जेजे कॉलेज के आइकॉम के छात्र बजरंग नगर निवासी सोनू कुमार (पिता राजेश […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया :15 दिसंबर को पानी टंकी रोड निवासी इंटर साइंस की छात्र को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है.
हिरासत में लिये गये जेजे कॉलेज के आइकॉम के छात्र बजरंग नगर निवासी सोनू कुमार (पिता राजेश मोदी) से पुलिस पूछताछ कर रही है. हालांकि बताया जाता है कि उक्त दोनों के बीच पिछले तीन वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी को लेकर बीते दिनों दोनों घर से फरार हो गये थे.
युवक ने बताया कि वह लड़की को लेकर पहले जमशेदपुर पहुंचा, उसके बाद ट्रेन पकड़ कर मुंबई चला गया. घर पर पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद वे लोग तिलैया पहुंच गये, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. लड़की को भगा ले जाने को लेकर उसके पिता ने पूर्व में ही मामला दर्ज कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




