एनएलएम की टीम पहुंची मरकच्चो, किया निरीक्षण

Published at :21 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एनएलएम की टीम पहुंची मरकच्चो, किया निरीक्षण

फोटो – 21 कोडपी 1निरीक्षण करते टीम के लोगमरकच्चो. एनएलएम की टीम रविवार को मरकच्चो पहुंची. यहां टीम के सदस्यों ने चोपनाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों समेत कोंडराडीह गांव में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली. ग्रामीणों के अलावा लाभुकों से भी केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही मनरेगा, वृद्धा […]

विज्ञापन

फोटो – 21 कोडपी 1निरीक्षण करते टीम के लोगमरकच्चो. एनएलएम की टीम रविवार को मरकच्चो पहुंची. यहां टीम के सदस्यों ने चोपनाडीह पंचायत के विभिन्न गांवों समेत कोंडराडीह गांव में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी ली. ग्रामीणों के अलावा लाभुकों से भी केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही मनरेगा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास, ग्रामीण पेयजल योजना के अलावा अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी ली. टीम के सदस्य राम नारायण व संजय यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उनके द्वारा किये गये निरीक्षण की रिपोर्ट सीधे भारत सरकार को सौंपी जायेगी. इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी मनोज कुमार, बीपीओ राहुल कुमार, मुखिया मंजूर आलम, पंचायत सेवक अनिल यादव, रोजगार सेवक अनिरुद्ध कुमार, स्थानीय ग्रामीण रामवृक्ष मांझी, बैजनाथ राय, रामधनी राम समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola