निष्पक्ष मतगणना के लिए सतर्क रहें : डीसी

Published at :20 Dec 2014 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
निष्पक्ष मतगणना के लिए सतर्क रहें : डीसी

कोडरमा बाजार. उपायुक्त के रवि कुमार की अध्यक्षता में मतगणना से संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान मतगणना से संबंधी कई जानकारी दी गयी. डीसी के रवि कुमार ने निष्पक्ष मतगणना के लिए सभी पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने मतगणना कर्मियों को निर्धारित समय के अंदर हॉल में पहुंचने […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार. उपायुक्त के रवि कुमार की अध्यक्षता में मतगणना से संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान मतगणना से संबंधी कई जानकारी दी गयी. डीसी के रवि कुमार ने निष्पक्ष मतगणना के लिए सभी पदाधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने मतगणना कर्मियों को निर्धारित समय के अंदर हॉल में पहुंचने व सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती करने को कहा. वहीं पुलिस अधीक्षक संगीता कुमारी ने मतगणना के दौरान पर्याप्त सुरक्षा देने की बात कही. मौके पर डीएसपी हरिलाल यादव, एसडीओ लियाकत अली, डीटीओ सुबोध कुमार, एसी अरविंद कुमार मिश्रा, डीएसइ जितेंद्र कुमार सिन्हा आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola