जनसंपर्क कर झामुमो के लिए मांगें वोट

Published at :26 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
जनसंपर्क कर झामुमो के लिए मांगें वोट

जयनगर. बरकट्ठा के झामुमो प्रत्याशी दिगंबर प्रसाद मेहता की जीत को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गडि़आइ, खरपोका, महुआगढ़ा, अलगडीहा, कुरमीडीह, खरियोडीह, मतौनी, तेतरौन व नावाडीह गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर झामुमो के लिए वोट मांगे. अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अल्प […]

विज्ञापन

जयनगर. बरकट्ठा के झामुमो प्रत्याशी दिगंबर प्रसाद मेहता की जीत को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं ने गडि़आइ, खरपोका, महुआगढ़ा, अलगडीहा, कुरमीडीह, खरियोडीह, मतौनी, तेतरौन व नावाडीह गांव में जनसंपर्क अभियान चला कर झामुमो के लिए वोट मांगे. अभियान का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अल्प कार्यकाल में झारखंड का जो विकास किया है, वह एक नमूना है. आने वाले दिनों में झामुमो की सरकार बनेगी और इस विस क्षेत्र समेत संपूर्ण झारखंड का पूर्ण विकास किया जायेगा. अभियान में अवधेश सिंह, बालेश्वर राणा, तुलसी राणा, प्रसादी राणा, गंगाधर राणा, उदय पांडेय, इसरायल अंसारी, प्रसादी नायक, उपेंद्र पांडेय, उमेश राणा, दामोदर सिंह, बसीरउद्दीन खान आदि शामिल है. इधर, पश्चिमी छोर में इसलाम अंसारी के नेतृत्व में अशोक सिंह, विजय दास, अर्जुन चौधरी आदि ने जनसंपर्क अभियान चला कर श्री मेहता के लिए वोट मांगंे. मौके पर कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola