सपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क

मरकच्चो. सपा प्रत्याशी गोपाल यादव ने बुधवार को निमाडीह, असनाबाद, कटाही, कुंडी धनवार, धुंआडीह आदि गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान धुंआडीह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर यादव ने की व संचालन गंगाधर यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप […]
मरकच्चो. सपा प्रत्याशी गोपाल यादव ने बुधवार को निमाडीह, असनाबाद, कटाही, कुंडी धनवार, धुंआडीह आदि गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया. उन्होंने सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान धुंआडीह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बालेश्वर यादव ने की व संचालन गंगाधर यादव ने किया. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद सपा प्रत्याशी गोपाल यादव ने कहा कि लगातार एक ही दल के हाथ में शासन की बागडोर रहने के कारण इस क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो गया है. लोग सपा को एक मौका देकर देखें. विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जायेगा. मौके पर अर्जुन यादव, मुकेश यादव, कपिलदेव यादव, गणपत यादव, बहादुर सिंह, मो रफीक, सलीम मियां आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




