लोगों को दी गयी कानून की जानकारी

Published at :18 Nov 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लोगों को दी गयी कानून की जानकारी

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार व कानूनी सहायता केंद्र मसनोडीह की ओर से बसवरिया गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया. केंद्र के प्रभारी तुलसी कुमार साव ने कहा कि देश के हर नागरिकों को कानून और संविधान में दिये गये अधिकारों की जानकारी रखने की जरूरत है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत, शिक्षा का अधिकार कानून, […]

विज्ञापन

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार व कानूनी सहायता केंद्र मसनोडीह की ओर से बसवरिया गांव में जागरूकता शिविर लगाया गया. केंद्र के प्रभारी तुलसी कुमार साव ने कहा कि देश के हर नागरिकों को कानून और संविधान में दिये गये अधिकारों की जानकारी रखने की जरूरत है. उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत, शिक्षा का अधिकार कानून, सूचनाधिकार अधिनियम, किशोर न्याय, बाल श्रम, निषेध, भ्रूण हिंसा, डायन प्रथा, बाल विवाह आदि सामाजिक विषयों और कानूनी पक्षों की जानकारी दी. इस मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं पर आधारित कई आवेदन भी जमा लिये गये. शिविर में वार्ड सदस्य बैजनाथ राम, रतन तुरी, चैती देवी, बासो तुरी, मीना देवी, संजू देवी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola