किराया कम करने की मांग

Published at :19 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
किराया कम करने की मांग

कोडरमा. भाजपा के जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वाहन मालिकों से यात्री व माल ढुलाई किराये में कमी करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद डीजल व पेट्रोल के मूल्य में काफी कमी हुई है. इससे पहले पेट्रोल व डीजल के […]

विज्ञापन

कोडरमा. भाजपा के जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वाहन मालिकों से यात्री व माल ढुलाई किराये में कमी करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद डीजल व पेट्रोल के मूल्य में काफी कमी हुई है. इससे पहले पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने पर किराये में वृद्धि की गयी है. इस बार डीजल पेट्रोल के दाम में कमी तो हुई है, पर किराये में कमी नहीं की गयी है. जिलाध्यक्ष प्रकाश राम, रामचंद्र सिंह, रामनाथ सिंह, सुधीर सिंह, वासुदेव शर्मा, सुनील राम, सुनील पंडित, जूही दास गुप्ता आदि ने कहा है कि वाहन मालिक किराये में कमी कर आम जनों को राहत दे. भाजपा नेताओं ने बताया कि इस विषय को लेकर 20 अक्तूबर को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola