रसोइये की उपेक्षा कर रही सरकार : महादेव

जिला रसोइया संघ की बैठक हुई फोटो – 19 कोडपी 13संबोधित करते महादेव रामप्रतिनिधि, झुमरीतिलैयापुराना सीडी बालिका विद्यालय में जिला रसोइया संघ की बैठक बसमतिया देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण दिवस मनाने जा रही है. दूसरी […]
जिला रसोइया संघ की बैठक हुई फोटो – 19 कोडपी 13संबोधित करते महादेव रामप्रतिनिधि, झुमरीतिलैयापुराना सीडी बालिका विद्यालय में जिला रसोइया संघ की बैठक बसमतिया देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण दिवस मनाने जा रही है. दूसरी तरफ रसोइये की उपेक्षा कर रही है. 26 रुपये में पूरे दिन इन्हें काम करना पड़ता है. वह भी मानदेय 10 माह से बकाया है. उन्होंने कहा कि 26 रुपये में दिन भर कठिन परिश्रम कर रसोइया मध्याह्न भोजन बना कर बच्चों को खिलाती है. भोजन बनाते वक्त किसी भी प्रकार की घटना होने पर इन्हें देखनेवाला कोई नहीं होता. इनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी श्रमेव जयते कार्यक्रम चलाते हैं, वहीं दूसरी तरफ रसोइयों का बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है. अंचल मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिस जिला की विधायक मंत्री हैं, वहां 26 रुपये प्रतिदिन रसोइयों को दिहाड़ी दी जा रही है. सोनिया देवी ने कहा कि जिला प्रशासन रसोइये के साथ भेदभाव कर रहा है. रसोइये का मानदेय पांच हजार रुपये करने, बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान करने, भोजन बनाते वक्त दुर्घटना होने पर चिकित्सा सुविधा देने तथा खाता के माध्यम से मानदेय का भुगतान करने के सवाल पर 24 अक्तूबर को जिला समाहरणालय मे समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन के पूर्व डॉ उर्मिला चौधरी क्लिनिक से जुलूस निकाला जायेगा. बैठक को मुन्नी देवी, मदीना खातून व चिंता देवी ने भी संबोधित किया. इस मौके पर दुलारी देवी, कुसुम देवी, मंगरी देवी, गीता देवी, गुलशन खातून, रधिया देवी, फुलवा देवी, सलमा खातून, कौशल्या देवी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




