अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का वेतन कटेगा

सतगावां. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रमुख करीना देवी की अध्यक्षता में मनरेगा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल आदि विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि सतगावां में दो माह से बिजली नहीं है. फिर भी बिल भेजा जा रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोस्टर पेश नहीं किये जाने पर नाराजगी […]
सतगावां. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रमुख करीना देवी की अध्यक्षता में मनरेगा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल आदि विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि सतगावां में दो माह से बिजली नहीं है. फिर भी बिल भेजा जा रहा है. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोस्टर पेश नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी गयी. सदस्यों ने कहा कि बैठक में अनुपस्थित रहनेवाले पदाधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा जायेगा. बैठक के दौरान पैक्स चुनाव में हुई धांधली पर चर्चा करते हुए मुखिया जय शंकर प्रसाद ने कहा कि कागज पर गोपनीय ढंग से चुनाव कराया जाता है. वहीं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने कहा कि चुनाव 18 सितंबर को होना था, मगर उन्हें जानकारी 22 सितंबर को दी गयी. इस मौके पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि उन्हें यह पत्र चुनाव की तिथि बीतने के बाद मिला है. इस मौके पर बालेश्वर प्रसाद यादव, मनरेगा बीपीओ रवि शंकर, शिक्षा बीपीओ पंकज मालाकार, दुलारी देवी, बबलू कुमार सिंह, विजय कुमार वर्मा, सावित्री देवी, रीना कुमारी, भोला मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




