आजसू करेगा क्षेत्र का विकास : संजय

प्रतिनिधि, कोडरमाआजसू पार्टी की बैठक मरकच्चो प्रखंड के बंधन चौक पर काली मंडा के निकट हुई. अध्यक्षता दीपक कुमार पांडेय ने की. संचालन सिकंदर यादव ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने कहा कि आजसू पार्टी ही कोडरमा के विकास का एकमात्र विकल्प है. जनता ने उन्हें मौका दिया, तो […]
प्रतिनिधि, कोडरमाआजसू पार्टी की बैठक मरकच्चो प्रखंड के बंधन चौक पर काली मंडा के निकट हुई. अध्यक्षता दीपक कुमार पांडेय ने की. संचालन सिकंदर यादव ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि कोडरमा विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने कहा कि आजसू पार्टी ही कोडरमा के विकास का एकमात्र विकल्प है. जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वे अबरख उद्योग को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेंगे. विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सचिव संतोष सहाय ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र से बेरोजगारी दूर कर पलायन पर रोक लगायी जायेगी. छात्र जिलाध्यक्ष श्रीकांत यादव ने नौजवानों से आह्वान किया कि आगे बढ़ कर कोडरमा की तकदीर बदलने का काम करें. बैठक के दौरान रिंकू सिंह, पवन सोनी, पंकज वर्णवाल, खीरू साव, सुबोध सिंह, राहुल पांडेय, डबलू पांडेय, दीपक पासवान, सनोज सिंह, शंभु ठाकुर, संजय कुमार माली, सकलदेव यादव आजसू पार्टी में शामिल हुए. मौके पर प्रवक्ता पप्पू खान वारसी, सिकंदर यादव, मिनहाज अंसारी, आनंद वर्णवाल, रामजी कुमार राय, पंकज कुमार, नित्यानंद पांडेय, दीपक ठाकुर, विजय राणा आदि मौजूद थे. महिला मोरचा ने किया जन संपर्क : आजसू महिला मोरचा की कोडरमा विस प्रभारी रजनी बाला ने डोमचांच प्रखंड के पारडीह, बगड़ो, बंशाटांड़, बुच्चीटांड़ आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान प्रमीला देवी, बबीता देवी, सुनीता देवी, गौरा देवी, मुन्नी देवी आजसू में शामिल हुईं. मौके पर छात्र जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, पिंटू यादव, महेंद्र यादव, छत्रधारी यादव, सुनील यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




