कांग्रेसियों ने मनाया सदभावना दिवस

Published at :20 Aug 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया सदभावना दिवस

20कोडपी8कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता.जयंती पर याद किये गये राजीव गांधी झुमरीतिलैया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 70वीं जयंती को जिला कांग्रेस कमेटी ने सदभावना दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से सदभावना मार्च निकाला गया, जो झंडा चौक होते हुए वापस कार्यालय […]

विज्ञापन

20कोडपी8कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता.जयंती पर याद किये गये राजीव गांधी झुमरीतिलैया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 70वीं जयंती को जिला कांग्रेस कमेटी ने सदभावना दिवस के रूप में मनाया. इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से सदभावना मार्च निकाला गया, जो झंडा चौक होते हुए वापस कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुआ. कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्व राजीव गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा नया कल गढ़ने का संकल्प लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्र यादव ने की व संचालन मनोज सहाय पिंकू ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, गणेश स्वर्णकार, विजय पोद्दार, विमल सरावगी, संजय शर्मा, मनीरउद्दीन, नारायण वर्णवाल, अनिल यादव, बसंत यादव, सरयू राम, रिजवान अहमद, दीपन यादव, अरविंद सेठ, संजय सेठ, खुर्शीद आलम, उत्तम दास पाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामलखन पासवान, प्रभात राम, मोइन उद्दीन, माखन लाल शर्मा, भागीरथ पासवान, सुबोध राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola