ओके- धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

Published at :18 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
ओके- धूमधाम से मनी जन्माष्टमी

ध्वजाधारी धाम परिसर में अखंड हरिकीर्तन व भक्ति जागरण का आयोजनप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी पूरे भक्ति भाव व पारंपरिक तरीके से मनायी गयी. ध्वजाधारी पहाड़ में धाम के मुख्य महंत सुखदेव दास जी महाराज के नेतृत्व में जन्माष्टमी मनायी गयी. रविवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण […]

विज्ञापन

ध्वजाधारी धाम परिसर में अखंड हरिकीर्तन व भक्ति जागरण का आयोजनप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में कृष्ण जन्माष्टमी पूरे भक्ति भाव व पारंपरिक तरीके से मनायी गयी. ध्वजाधारी पहाड़ में धाम के मुख्य महंत सुखदेव दास जी महाराज के नेतृत्व में जन्माष्टमी मनायी गयी. रविवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा कई गीत भी प्रस्तुत किये गये. वहीं महिलाओं ने पूजा अर्चना की. स्वर संगम म्यूजिकल क्लब ने भक्ति जागरण व स्थानीय ग्रामीणों ने अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सहदेव पांडेय, राजेश पांडेय, मुकेश पांडेय, विनोद पांडेय, गजेंद्र राम, रेंजर एसके चौधरी, अजीत गोराई सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. वहीं कोडरमा बाजार स्थित दुर्गा मंडप परिसर में भी कृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी. मौके पर श्याम मित्र मंडल ने भक्ति जागरण का कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत राम व उमेश राम सहित कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसके अलावा लोकाइ, इंदरवा, झरीटांड, लक्कीबागी आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola