झुमरीतिलैया में 31 लीटर गंगाजल के साथ 14 साइकिल कांवरिया रवाना
साइकिल सवार कांवरियों का जत्था | Prabhat Khabar
झुमरीतिलैया से 14 कांवरियों का दल साइकिल से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ. शिव वाटिका में कांवरियों का भव्य स्वागत और सेवा की गई.
झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया में सावन माह के दौरान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से 14 कांवरियों का दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर साइकिल से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा पर निकला. मंगलवार रात सभी कांवरिये बाइपास रोड स्थित बाबा निवास शिव वाटिका पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. उन्हें चाय, भोजन, नाश्ता, रात्रि विश्राम और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी.
भजन संध्या में कांवरिये भक्ति गीतों पर झूम उठे
भजन संध्या में कांवरिये भक्ति गीतों पर झूम उठे. बुधवार सुबह आरती और प्रसाद वितरण के बाद सभी देवघर के लिए रवाना हुए. इसी दौरान बरही निवासी शुभम केसरी भी प्रयागराज से 31 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए यहां पहुंचे. शिव वाटिका के संचालक सुजीत लोहानी ने बताया कि पिछले 14 वर्षों से यहां विभिन्न राज्यों और नेपाल से आने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









