बच्चों ने की विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Feb 2020 11:55 PM
जयनगर : सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने बुधवार को रैली निकाल कर लोगों को स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की. रैली स्कूल कैंपस से निकलकर झंडा चौक पहुंची. रैली को विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार व प्राचार्य नवीन कुमार ने रवाना किया. झंडा चौक पर श्रीषा ने […]
जयनगर : सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों ने बुधवार को रैली निकाल कर लोगों को स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील की. रैली स्कूल कैंपस से निकलकर झंडा चौक पहुंची. रैली को विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार व प्राचार्य नवीन कुमार ने रवाना किया.
झंडा चौक पर श्रीषा ने हिंदी और अंशीता सिंह ने अंग्रेजी में भाषण दिया. अपने भाषण के दौरान दोनों छात्राओं ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं देश की आर्थिक उन्नति का आधार है. लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं का परित्याग करने का आग्रह किया, ताकि हमारा देश आर्थिक रूप से उन्नत और सशक्त बन सके. रैली का नेतृत्व प्रोग्राम इंचार्ज प्रवीण कुमार व एडमिनिस्ट्रेटर किशोर कुणाल कर रहे थे.
इस अवसर पर खादी बोर्ड के स्थानीय प्रबंधक हरिहर प्रसाद सिंह, शिक्षक मनोज कुमार पांडेय, बच्चों में अंशिका सिंह, श्रीषा, सौम्या मोदी, तान्या सिन्हा, विशाखा, अंकिता, रुचि, अनुषा ज्योति, अंबिका, सुहानी, आस्था, अभिनव, पीयूष मोदी, अंकित कुमार, माही पांडेय, सौरभ कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










