परीक्षा पे चर्चा को प्रशिक्षुओं ने लाइव सुना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 11:43 PM
कोडरमा : रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखा और सुना. इसके पश्चात परीक्षा पे चर्चा विषय पर महाविद्यालयों के प्रशिक्षुओं के बीच निबंध प्रतियोगिता हुई. इसमें सत्र 2018-20 व 2019-21 के प्रशिक्षु शामिल हुए. […]
कोडरमा : रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखा और सुना.
इसके पश्चात परीक्षा पे चर्चा विषय पर महाविद्यालयों के प्रशिक्षुओं के बीच निबंध प्रतियोगिता हुई. इसमें सत्र 2018-20 व 2019-21 के प्रशिक्षु शामिल हुए. निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रोहित कुमार, द्वितीय प्रियंका कुमार व तृतीय स्थान ऐश्वर्य कुमार रंजन रहे.
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये वक्तव्यों को अपने व्यावहारिक जीवन में सन्निहित करने को कहा. इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक संजीव कुमार, बाल्मीकि पंडित, राजेश पांडेय, दीप्ती सरोजिनी एक्का, मो. सेराज, अनिल कुमार, सैयद खुर्शीद अली, रविभूषण, किशोर वर्मा, शिक्षकेत्तर कर्मचारी मिथलेश कुमार, सुजीत कुमार, सुनीता कुमारी, शाहिद सहित प्रशिक्षु मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










