ePaper

शांति का संदेश देने अवतरित हुए प्रभु यीशु

Updated at : 26 Dec 2019 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
शांति का संदेश देने अवतरित हुए प्रभु यीशु

कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मना. जिला मुख्यालय स्थित जीवन ज्योति चर्च को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. बुधवार की सुबह फादर पातरिक मिंज और अनूप लकड़ा के नेतृत्व में मीस्सा पूजा हुई. मौके पर फादर अनूप ने कहा कि पूरी […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शांति और सद्भावपूर्ण वातावरण में क्रिसमस का त्योहार मना. जिला मुख्यालय स्थित जीवन ज्योति चर्च को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. बुधवार की सुबह फादर पातरिक मिंज और अनूप लकड़ा के नेतृत्व में मीस्सा पूजा हुई. मौके पर फादर अनूप ने कहा कि पूरी दुनिया को शांति, भाईचारा, विश्वास और प्यार का संदेश देने प्रभु यीशु ने मुक्तिदाता के रूप में धरती पर जन्म लिया.

प्रभु यीशु अपने साथ चार वचनों को लेकर धरती पर अवतरित हुए. जब तक हम उनके चार वचनों को सही तरीके से पालन नहीं करते, तब तक उनके आगमन को पूर्ण नहीं माना जायेगा. फादर ने कहा कि दुनिया के सभी समाजों में भाईचारा, आपसी प्यार, एकता और मेल-मिलाप
से ही समाज विकास करेगा. ऐसा करने से ही हम प्रभु यीशु के सच्चे संतान बन सकते है.
वहीं फादर पातरिक मिंज ने कहा कि हर धर्म एक-दूसरे के साथ प्रेम और शांति का संदेश देता है. हमें एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए. प्रभु यीशु ने हमें पापों से मुक्ति दिलाने, दीन दुखियों और असहायों को मदद करने के लिए जन्म लिया.
उनके बताये मार्ग पर चल कर ही हम उनके सच्चे संतान बन सकते है. प्रभु यीशु के संदेशों को सुनाने के बाद फादर पातरिक और अनूप के नेतृत्व में ख्रीस्तीयों ने बारी बारी से प्रभु के नवजात रूप का चुम्मन लेते हुए परम प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी. इसके पूर्व मंगलवार देर रात पल्ली पुरोहित फादर जॉर्ज खलखो, फादर पातरिक, फादर रौशन, फादर अनूप लकड़ा के नेतृत्व में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया.
इस दौरान मिस्सा पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. रात भर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये. मौके पर अरुण जोसेफ, पवन माइकल कुजूर, रजत लकड़ा, सुनील दास, बेंजामिन एक्का,वाल्टर तिग्गा, कमल हेम्ब्रम, सरिता तिर्की, उषा कांति लकड़ा, अल्मा लकड़ा, सिस्टर ज्योति, सिस्टर लुइस मेरी, सिस्टर मर्सी, सिस्टर सुषमा, कमल हेम्ब्रम, पंकज हेम्ब्रम, आशा मेरी, राजीव, रजनी, दीपक के अलावे होली फैमिली अस्पताल के सिस्टर, संत क्लेयर्स स्कूल, संत जोसेफ स्कूल के सिस्टर, शिक्षिकाएं समेत विभिन्न क्षेत्रों से आये ख्रिस्ती समाज के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola