आंगनबाड़ी सेविकाओं का स्थायीकरण हो
Updated at : 14 Nov 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : विधानसभा चुनाव को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं वोट देने को लेकर उत्साहित हैं. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्थायीकरण को प्रमुख मुद्दा बताया. सेविकाओं के अनुसार सरकार उनके मानदेय को वेतनमान में बदले. साथ ही उन्हें सम्मान मिले. प्रस्तुत है महिलाओं की राय: मालती कुमारी: आंगनबाड़ी सेविका संघ बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष मालतीकुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी […]
विज्ञापन
बड़कागांव : विधानसभा चुनाव को लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं वोट देने को लेकर उत्साहित हैं. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने स्थायीकरण को प्रमुख मुद्दा बताया. सेविकाओं के अनुसार सरकार उनके मानदेय को वेतनमान में बदले. साथ ही उन्हें सम्मान मिले. प्रस्तुत है महिलाओं की राय:
मालती कुमारी: आंगनबाड़ी सेविका संघ बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष मालतीकुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय को वेतनमान में बदलने एवं सेविका व सहायिकाओं को स्थायीकरण सरकार करे.
सुशीला देवी: डोकाटांड़ की आंगनबाड़ी सेविका सुशीला कुमारी ने कहा जितना हमें काम करने मिलता है, उतना मेहनताना नहीं मिलता है. आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं का वेतनमान सम्मानजनक हो.
शारदा देवी: बादम की सेविका शारदा देवी ने कहा कि सत्ताधारी जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन उनकी मांगों पर पहल नहीं होती. आंगनबाड़ी सेविकाओं को भत्ता के साथ ग्रीष्म अवकाश का लाभ मिले.
रानी कुशवाहा: हरली की सेविका जयंती रानी कुशवाहा ने कहा बड़कागांव विस क्षेत्र में विस्थापन को रोका जाये, ताकि क्षेत्र की हरियाली बची रहे. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बने. बड़कागांव को नियमित बिजली मिले.
पूनम देवी: सांढ़ पंचायत की आंगनबाड़ी सेविका पूनम देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का स्थायीकरण हो. इसके अलावा कुपोषण को दूर करने के लिए हर बच्चों को पौष्टिक आहार व माताओं को पेंशन मिले.
अनिता कुशवाहा: स्थानीय अनिता रानी कुशवाहा ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को सरकारी शिक्षिका की तरह हर सुविधा मिले. साथ ही उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले. उन्हें वेतनमान मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




