मीरा देवी बनी प्रदेश अध्यक्ष
Updated at : 13 Nov 2019 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) का तीसरा राज्य सम्मेलन संपन्न कोडरमा : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) का तीसरा राज्य सम्मेलन मजबूत संगठन बनाने व तीखा आंदोलन चलाने के संकल्प के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से राज्य कमेटी का चुनाव हुआ. इसमें कोडरमा की आंगनबाड़ी नेत्री मीरा […]
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) का तीसरा राज्य सम्मेलन संपन्न
कोडरमा : झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) का तीसरा राज्य सम्मेलन मजबूत संगठन बनाने व तीखा आंदोलन चलाने के संकल्प के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन में सर्वसम्मति से राज्य कमेटी का चुनाव हुआ. इसमें कोडरमा की आंगनबाड़ी नेत्री मीरा देवी प्रदेश अध्यक्ष चुनी गयी.
साथ ही 27 सदस्यीय राज्य कमेटी में द्रौपदी किस्कू, शिल्पी गोस्वामी, शोभा प्रसाद उपाध्यक्ष, सावित्री सोरेन, महासचिव, पूर्णिमा राय, रमनी मरांडी, मीनू मुर्मू संयुक्त सचिव, लखन मंडल कोषाध्यक्ष, सोहागीन मरांडी सह कोषाध्यक्ष बनायी गयी. इसके अलावा वर्षा रानी, मंजू मेहता, उर्मिला देवी, बेबी देवी, संतोषी देवी, कुमारी अनामिका, सरस्वती देवी, प्रीति कुमारी हांसदा, बैशाखी देवी, रेणु कुमारी, सोना मुनि मुर्मू, सोमा बेदिया, सुनीता दास, सुमित्रा किस्कू कार्यकारिणी सदस्य चुनी गयी.
17 से 20 नवंबर को ऑल इंडिया आंगनबाड़ी फेडरेशन का नौवां राष्ट्रीय सम्मेलन राजनंद गांव (आंध्रप्रदेश) में होगा. इसके लिए आठ प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया, जिसमें कोडरमा जिला से मीरा देवी, मंजू मेहता, कुमारी अनामिका को शामिल किया गया. सम्मेलन में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जेएनयू में आंदोलनरत छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया.
साथ ही आइसीडीएस का एनजीओ करण व निजीकरण पर रोक लगाने, आंगनबाड़ी कर्मियों को पीएफ के अंदर लाने, न्यूनतम वेतन 18 हजार करने, पोषण सखी का नियमावली बनाने के लिए संघर्ष का प्रस्ताव लिया गया. अभिनंदन भाषण अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला संयुक्त सचिव दिनेश रविदास ने दिया. समापन भाषण देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा रानी ने महिला विरोधी झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. सीटू के राज्य महासचिव प्रकाश विप्लव ने मजदूर कर्मचारी एकता पर बल दिया.
सम्मेलन को सफल बनाने में चिंतामणि देवी, सरिता सिन्हा, रीना देवी, सुमैया जमीर, यशोदा देवी, अनिता देवी, रेखा कुमारी, सुनीता देवी, संगीता देवी, देवंती देवी, सुरेंद्र राम, महेंद्र तुरी, रामचंद्र राम, रोहित रविदास, सकिंद्र कुमार आदि ने मुख्य भूमिका निभायी. संध्या वर्णवाल ने जन गीत गाकर प्रतिनिधियों को उत्साहित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




