ePaper

भारी मात्रा में शराब व स्प्रिट बरामद

Updated at : 06 Jul 2019 1:56 AM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब व स्प्रिट बरामद

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली क्षेत्र गझंडी में चल रहे अवैध शराब के धंधे के खिलाफ गुरुवार की रात पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गझंडी निवासी रामबालक यादव के घर से भारी मात्रा में अवैध देसी महुआ शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट, जावा महुआ आदि बरामद किया […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली क्षेत्र गझंडी में चल रहे अवैध शराब के धंधे के खिलाफ गुरुवार की रात पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गझंडी निवासी रामबालक यादव के घर से भारी मात्रा में अवैध देसी महुआ शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला स्प्रिट, जावा महुआ आदि बरामद किया गया.

हालांकि छापामारी के दौरान रामबालक यादव फरार होने में सफल रहा. बताया जाता है कि एसपी डाॅ एम तमिल वाणन के निर्देश पर हुई छापामारी का नेतृत्व तिलैया थाना प्रभारी बिनोद सिंह कर रहे थे. छापेमारी में उनके साथ एसपी के गोपनीय कार्यालय कर्मी और तिलैया थाना के अधिकारी और जवान शामिल थे. छापामारी में मिले महुआ शराब और जावा महुआ को पुलिस ने वहीं पर नष्ट कर दिया, जबकि 1000 लीटर स्प्रिट को पुलिस जब्त कर थाने ले आयी.

एसपी ने बताया कि रामबालक यादव के खिलाफ तिलैया थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वही थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि रामबालक यादव के पूरे घर में भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी. उन्होंने बताया कि शराब कई ड्रम और गैलन में था. हालांकि जिस घर में छापेमारी हुई वहां की स्थिति देखते हुए ऐसा लग रहा है की उस घर में कोई रहता नहीं है, सिर्फ अवैध शराब व्यवसाय करने के लिए उस घर का इस्तेमाल हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola