दो नाबालिग लड़कियां गायब, मामला दर्ज

कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के चेचाई से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गयीं हैं. इस संबंध में महेंद्र सिंह ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 101/19 दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि उसकी नाबालिग बच्ची 13 वर्षीय शिवानी कुमारी 24 जून से गांव की दो अन्य बच्ची ज्योति देवी (पिता […]
कोडरमा बाजार : थाना क्षेत्र के चेचाई से दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गयीं हैं. इस संबंध में महेंद्र सिंह ने कोडरमा थाना में कांड संख्या 101/19 दर्ज कराया है. दर्ज मामले में उन्होंने कहा है कि उसकी नाबालिग बच्ची 13 वर्षीय शिवानी कुमारी 24 जून से गांव की दो अन्य बच्ची ज्योति देवी (पिता स्व गांगो सिंह) व पूनम कुमारी (पिता राजेश सिंह) के साथ लापता हो गयी थी.
काफी खोजबीन की गयी, मगर वह कहीं नहीं मिली. बाद में 24 जून की शाम सात बजे बरही थाना क्षेत्र के मलकोको पूनम कुमारी की नानी घर से उसकी मामी बहावा देवी ने फोन कर जानकारी दी कि तीनों बच्ची वहीं पर हैं. जानकारी मिलते ही गांव के अन्य लोगों के साथ जैसे ही रात को मलकोको पहुंचा तो तीनों बच्ची वहां से भागने लगी. इसी दौरान पूनम कुमारी को पकड़ लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हो गयी. पकड़ी गयी पूनम ने बताया कि हम तीनों को छतरबर निवासी हसीब अंसारी, करमा निवासी अनिल कुमार दास व राहुल कुमार जो बेंगलुरु में होटल में काम करते हैं, इन्हीं तीनों ने हमलोगों को बेंगलुरु बुलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




