सतगावां के कई घरों में लगी आग, नुकसान
सतगावां : थाना क्षेत्र के अंबाबाद पंचायत के समयडीह गांव के लठीया में गुरुवार को तीन घरों में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता हैं कि बुधवार की रात जेठू राय, नारायण राय व अशोक राय के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो […]
सतगावां : थाना क्षेत्र के अंबाबाद पंचायत के समयडीह गांव के लठीया में गुरुवार को तीन घरों में आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता हैं कि बुधवार की रात जेठू राय, नारायण राय व अशोक राय के घर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी.
इसके पूर्व विशुन राय, वार्ड सदस्य सुनील प्रसाद यादव, शिवदानी प्रसाद यादव के खपरैल मकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख होने की सूचना मिली है. आग लगने से कपड़े, चावल, गेहूं, कीमती लकड़ी आदि जल गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. कई घर में लोग मौजूद रह रहे हैं, पर अचानक आग लगने की घटना हो रही है. इससे लोग दहशत में हैं. आग लगने की सूचना लोगों ने अंचलाधिकारी वैद्यनाथ उरांव व पुलिस को भी दी है. लोगों ने जिला प्रशासन से सतगावां में दमकल की व्यवस्था करने की मांग की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए