रास्ते में ही बेच दिया सामान

झुमरीतिलैया : ओड़िशा के झासुगुड़ा निवासी सुपर सोनिक कैरियर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर शिव नारायण मिश्र (पिता आरके मिश्र) ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने ट्रेलर मालिक व उसके चालक पर लाखों रुपये के लोहे का रॉड गायब कर बेचने का आरोप लगाया है. इस मामले में तिलैया पुलिस ने ट्रेलर को […]
झुमरीतिलैया : ओड़िशा के झासुगुड़ा निवासी सुपर सोनिक कैरियर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर शिव नारायण मिश्र (पिता आरके मिश्र) ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने ट्रेलर मालिक व उसके चालक पर लाखों रुपये के लोहे का रॉड गायब कर बेचने का आरोप लगाया है. इस मामले में तिलैया पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर गाड़ी मालिक के पार्टनर डोइयाडीह निवासी विनय कुमार साव (पिता डिलो साव) को गिरफ्तार कर लिया है.
थाना में दिये आवेदन में श्री मिश्र ने कहा है कि हमने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से 11 जून को ट्रेलर (एनएल 02 के 6471) पर टीएमटी रॉड लोड कर टाटा के लिए भेजा था. उक्त ट्रेलर का चालक मो फहीम खान (पिता यहया खान, निवासी सिगरावां चौपारण) था. ट्रेलर का मालिक तिलैया थाना क्षेत्र के डोइयाडीह निवासी लीलधारी साव (पिता बिसो साव) है. उन्होंने कहा है कि उक्त ट्रेलर से 27610 किलो वजन का रॉड लोड कर भेजा गया था, जिसकी कीमत 12 लाख 85 हजार 359 रुपये है. माल भेजने के लिए ट्रेलर मालिक से करीब 95 हजार में सौदा हुआ था. इसमें से 75 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिया गया.
यहां से टाटा पहुंचने में सात दिन लगते हैं. बावजूद इसके 18 दिन तक गाड़ी नहीं पहुंची. ट्रांसपोर्ट कंपनी संजय यादव की साईं नाथ ट्रेलर सर्विस को फोन पर कहा गया कि गाड़ी में खराबी आने के कारण ऐसा हुआ है. दो तीन दिन के अंदर माल पहुंच जायेगा. बाद में गाड़ी के चालक मालिक सभी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. उन्होंने संजय यादव, गाड़ी के मालिक लीलधारी साव, चालक फहीम खान पर माल को बेच देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
13 लाख का माल आठ लाख में बेचा : गिरफ्तार विनय कुमार साव ने स्वीकार किया है कि मैंने, गाड़ी के मालिक लीलधारी साव व चालक फहीम खान ने मिल कर उक्त माल को गया में आठ लाख में बेच दिया. उक्त गाड़ी में रीत लाल साव, सूरज साव भी पार्टनर हैं. पुलिस की ओर से दर्ज किये गये मामले में इन सभी को फरार बताया गया है. तिलैया थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




